{"_id":"e44e7354fb7884212908b8e360ff2b11","slug":"jauljibi-fair-nepali-kumaoni-songs-boom-pithoragarh-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले में नेपाली, कुमाऊंनी गीतों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले में नेपाली, कुमाऊंनी गीतों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम अब पूरे शबाब पर हैं। शुक्रवार की रात प्रकाश रावत एंड पार्टी, जितेंद्र तोमक्याल एंड पार्टी ने कई गीत पेश किए। उभरती गायिका बेबी प्रियंका ने जब नेपाल का सुरहिट गीत ‘झल झली आंखा, कस्तो बस्यो माया प्रीति, सग्ते नामा बिरखामा, तिमिरो हो यो ले जा जोबन,’ गीत पेश किया तो दर्शक अपनी सीटों पर झूमने लगे। कल पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। अब मेले में भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
कल रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, सीओ हिमांशु साह, व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र धर्मशक्तू, समाजसेवी लीला बनग्याल, शकुंतला दताल मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, शंकर भट्ट और करन थापा ने किया। मेलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि सरकारी विभागों के स्टाल रविवार को भी लगे रहेंगे। मेले का सरकारी तौर पर समापन रविवार की रात हो जाएगा लेकिन व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन