{"_id":"13bd47f166f9b423b55db35993249a2d","slug":"jauljibi-fair-contracts-full-of-tubes-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक जौलजीबी मेले की दूसरी शाम सुरेश प्रसाद सुरीला एंड
विज्ञापन
पार्टी और विद्यार्थियों के नाम रही। सुरेश सुरीला एंड पार्टी ने मंच पर
आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया। दल ने लोकनृत्य, लोक गीतों की झड़ी लगा
दी। लोक गायक सुरेश सुरीला के गीत ‘ओ सरिता बैठि जा तू वड्डा गाड़ि मा,
गोरि मुखड़ी चमकी रे हरियां साड़ी मा’ पर लोग खूब झूमे।
उन्होंने ‘जै मैया महाकाली सुण ले पुकार, आस लगा आई रयूं तेरा दरबार’ गीत से माहौल भक्तिमय बनाया। जीआईसी जौलजीबी, जीआईसी बलुवाकोट, प्राथमिक स्कूल जौलजीबी के छात्र-छात्राओं ने भी मुख्य मंच में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। रंगारंग कार्यक्रमों का संचालन लक्ष्मण बिष्ट ने किया।
मेलाधिकारी/एसडीएम पारितोष वर्मा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेलार्थियों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेलार्थियों के साथ ही व्यापारियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सहायक मेलाधिकारी तहसीलदार इंद्र बहादुर मल्ल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, दौलत पाल, लीला बनग्याल, शकुंतला दताल आदि मेला संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
जौलजीबी मेले में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है, ऊनी वस्त्रों के साथ ही चीन से आयात गर्म कपड़े, जूता, चप्पल की बिक्री में तेजी आई है। स्थानीय उत्पादों को भी लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। दालें, अखरोट, रिंगाल से बने उत्पाद, दन, कालीन के स्टालों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।