फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jams in the city paused Vehicle Wheels

नगर में जाम से थमे वाहनों के पहिए

Thu, 03 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Jams in the city paused Vehicle Wheels
पिथौरागढ़ नगर में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

नगर में बृहस्पतिवार को भी कई सड़कों पर जाम लग गया। दिवाली के बाद लगातार हो रही ट्रैफिक अव्यवस्था से आम यात्री एवं वाहन चालक परेशान हैं। जरूरी काम से जाने वालों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। लगातार गंभीर होती जा रही इस समस्या के समाधान की कोई पहल नहीं हो रही है। लोग इस बात से चिंतित हैं कि आने वाले पांच साल में स्थिति कितना गंभीर रूप ले लेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर की कोई सड़क ऐसी नहीं थी, जहां जाम न लगा हो। सबसे खराब हालत कलक्ट्रेट और विकास भवन जाने वाली रोड की थी। वहां पर कई सरकारी कर्मचारी जाम में फंसे रहे। बैंक रोड पर भी कई बार जाम लगा। सिल्थाम से धारचूला रोड की तरफ जाम में कई बार वाहन फंसे रहे। स्टेशन रोड, कुमौड़ रोड में भी कई बार जाम की स्थिति आ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जाम की समस्या को हल करने के लिए हर चौराहे पर दो-दो सिपाही खड़े जरूर किए हैं, लेकिन खतरनाक तरीके से लगने वाले जाम को वह भी नहीं हटा पाए। बताया गया कि नगर की हर आंतरिक सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी खोला गया है। यदि इन सड़कों से कोई ट्रक, बस या अन्य बड़ा वाहन निकला तो जाम लगना तय है। पुलिस ने पिछले माह कुछ मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने के लिए भी लोगों के सुझाव लिए थे लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया। पहले यह भी तय हुआ था कि घंटाकरण से सिल्थाम की तरफ बड़े वाहन नहीं जाएंगे, लेकिन बाद में यह व्यवस्था भी समाप्त हो गई। सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले वाहनों से भी यह समस्या ज्यादा विकट होती जा रही है। वाहनों को अन्यत्र खड़ा करने की व्यवस्था नहीं है, क्योंकि वाहन पार्किंग के स्थान तैयार नहीं हो पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणाईगंगोली को मिलेगी जाम से निजात
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के थानाध्यक्ष बलवंत कांबोज ने गणाईगंगोली को जाम से निजात दिलाने के लिए दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। थानाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को कस्बे के व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में हरीश मेहता, राजेंद्र उपाध्याय, चंदन बाणी, रमेश सिंह, किशन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


बेड़ीनाग में दुकानों के आगे खड़े नहीं होंगे वाहन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। स्थानीय पुलिस, व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन की बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के आगे वाहन खड़ा नहीं करेंगे। दोपहिया वाहनों को भी अधिक समय तक खड़े नहीं रखा जा सकेगा। इसके अलावा सुबह 9 से 10 बजे तक भारी वाहन बाजार में माल नहीं उतारेंगे। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने कहा कि वाहनों में काले शीशे और पर्दे पाए जाने पर चालान कर दिया जाएगा। वर्कशाप वाले वाहनों की रिपेयरिंग सड़क पर नहीं की जाएगी, क्योंकि इससे जाम लगने की संभावना हो जाती है। मिट्टी ढोने वाले डंपर सड़क के किनारे मिट्टी नहीं डालेंगे, क्योंकि इससे सड़कें संकरी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। पकड़े जाने पर डंपर सीज कर दिया जाएगा। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा, उपाध्यक्ष कमल खाती, महासचिव ललित बाफिला, पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, महेश पंत, मदन पंत, मनोज धानिक, विनोद पाठक आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed