फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jam in Dharchula

रांथी सड़क मार्ग से डंपिंग जोन हटाने और चौड़ीकरण की मांग को लेकर एनएच पर लगाया चक्का जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jam in Dharchula
राथी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण तथा डंपिंग जोन को हटाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को ? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। रांथी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डंपिंग जोन हटाने के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन

लोगों ने लोनिवि और नगर पालिका के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। करीब घंटेभर तक लगे चक्का जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इससे एक हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राजेंद्र धामी और दान सिंह धामी के नेतृत्व में सोमवार को सीमांत के ग्रामीण तपोवन पहुंचे। उन्होंने यहां लोनिवि और नगर पालिका धारचूला के खिलाफ जमकर नारे लगाए और एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र ने कहा कि इस सड़क पर हुईं दुर्घटनाओं में 22 लोग मर चुके हैं। तीन मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बावजूद सात किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की परेशानियों को लेकर गंभीर होना चाहिए। दान सिंह धामी ने नगर पालिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
कहा कि नगर पालिका धारचूला ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि कूड़ा निस्तारण की मशीन लगने के बाद ग्राम सभा रांथी के क्षेत्र में कूड़ा नहीं डाला जाएगा, लेकिन इस क्षेत्र में नगर पालिका लगातार कूड़ा डाल रही है।
इसके धुएं और बदबू से लोग परेशान हैं। वहां पहुंचे लोनिवि और पालिका के अधिकारियों समेत एसआई हेम चंद्र तिवारी ने ग्रामीणों को मनाया। करीब घंटेभर बाद ग्रामीणों ने जाम हटा दिया।

उन्होंने कहा कि 15 दिनों में मांग पूरी न होने पर ग्रामीण फिर से आंदोलन करेंगे। इस दौरान पान सिंह, ललित सिंह, गोवर्धन सिंह, अरविंद सिंह, गणेश सिंह, जगत सिंह, उदय सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed