हर समय जाम: रोज बढ़ रहा वाहनों का दबाव, लोगों को बेसब्री से इंतजार, कब होगा पार्किंग का इंतजाम
करीब 20 करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिली पार्किंग में करीब 300 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास बने पार्किंग स्थल पर 50-60 चौपहिया और करीब 50 दोपहिया वाहन ही पार्क हो पाते हैं। अस्पताल के ठीक सामने पार्किंग स्थल पर 30 से 40 वाहन पार्क होते हैं। इन सबके बावजूद नगर की पार्किंग व्यवस्था आए दिन बदहाल ही रहती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय की सड़कों पर वाहनों का रोज दबाव रहता है। इस कारण जगह-जगह लगने वाले जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। नगर में पालिका ने पार्किंग स्थलों का निर्माण तो कराया है। बावजूद इसके जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। पालिका छह पार्किंग स्थलों का निर्माण करने की तैयारी में है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
जिला मुख्यालय में वर्तमान में देवसिंह मैदान के पास बहुमंजिली पार्किंग है। करीब 20 करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिली पार्किंग में करीब 300 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास बने पार्किंग स्थल पर 50-60 चौपहिया और करीब 50 दोपहिया वाहन ही पार्क हो पाते हैं।
जिला अस्पताल के ठीक सामने पार्किंग स्थल पर 30 से 40 वाहन पार्क होते हैं। इन सबके बावजूद नगर की पार्किंग व्यवस्था आए दिन बदहाल ही रहती है जिसका खामियाजा सड़क पर लगने वाले जाम के रूप में भुगतना पड़ता है। राहगीरों के लिए भी पैदल चलना मुश्किल होता है।
पिथौरागढ़ नगर में अधिकतर वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं। बृहस्पतिवार रात नगरपालिका के पास लंबा जाम लग गया। किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। अब लोगों को पालिका के चयनित पार्किंग स्थलों के निर्माण का इंतजार है।
ये भी पढ़ें...Bobby Kataria: दिल्ली से अपने साथ 11 वकीलों को लेकर पहुंचा यूट्यूबर, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत
पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चंडाक मोटर मार्ग पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बहुमंजिली पार्किंग, केएमओयू स्टेशन में मेकेनिकल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा इसकी अनुमति शासन से मिल चुकी है। इसके अलावा पांडेगांव के शनि मंदिर, मोक्षधाम ऐंचोली, कृष्णापुरी में बमन नौले के पास और जाखनी में केरोसिन डिपो के पास पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संवाद