फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jal Sansthan should take action against those who draw water using motor vehicles

Pithoragarh News: मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर कार्रवाई करे जल संस्थान

Wed, 12 Jun 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan should take action against those who draw water using motor vehicles
पिथौरागढ़ में जल संस्थान के ​​खिलाफ प्रदर्शन करते जाग उठा पहाड़ के सदस्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में पानी की किल्लत गर्मी के बढ़ने के साथ बढ़ती ही जा रही है। नगर में थल रामगंगा से आने वाले पानी के अलावा कई प्राकृतिक स्रोतों से भी पानी आता था लेकिन प्राकृतिक स्रोतों का पानी भीषण गर्मी के कारण सूखने से जबर्दस्त पेयजल संकट खड़ा होता जा रहा है। कई लोग मोटर लगाकर पानी को खींच रहे हैं। एसडीएम ने जल संस्थान से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष शेर सिंह चुफाल के नेतृत्व में एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला से मिले। लोगों ने एसडीएम से मांग की कि पानी आने के समय बिजली की कटौती कर दी जाए ताकि सभी लोगों को पानी मिल सके। कई लोग पानी के लिए मोटर का प्रयोग कर रहे है। इस कारण आंबेडकर वार्ड, तहसील वार्ड, प्राथमिक स्कूल के पास, सुभाष वार्ड और पोस्ट ऑफिस वार्ड में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। एसडीएम ने जल संस्थान से मोटर लगाकर पानी खीचने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन

--
पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग निवासी पंकज शर्मा ने देहरादून में जल संस्थान की सीजीएम नीलिमा गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने बेड़ीनाग में जलापूर्ति संबंधी दिक्कतों के बारे में ज्ञापन देकर क्षेत्र में हो रही पानी की किल्लत को दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेड़ीनाग के लिए बनी झलतौला पेजयल योजना और गोरघटिया पौसा पस्तोला पेयजल योजना पुरानी हो गई हैं। कई जगहों पर पेयजल लाइन टूट गई है जिससे पानी की बर्बादी हो रही है। सीजीएम ने मामलों का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

जनता प्यासी लेकिन पार्किंग निर्माण के लिए दिया जा रहा पानी

जल संस्थान के रवैये से लोगों में नाराजगी, दायित्वधारी ने कनेक्शन कटवाया

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। एक ओर पिथौरागढ़ नगर के सभी वार्ड पानी के लिए परेशान हैं। दूसरी ओर जल संस्थान ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बन रही बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए पेयजल कनेक्शन दे दिया है। निर्माण कार्य के लिए यहां पर बड़ी मात्रा में पानी का प्रयोग किए जाने से नगर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसकी जानकारी दायित्वधारी गणेश भंडारी को लगने पर उन्होंने संबंधित कनेक्शन को कटवा दिया।
पिथौरागढ़ नगर के सभी 20 वार्डों में जल संस्थान रोस्टर के आधार पर पानी का वितरण कर रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण अधिकतर निर्माण कार्य बंद रहते हैं। इसके बाद भी जल संस्थान ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बन रही बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए पेयजल कनेक्शन दिया है।
कार्यदायी संस्था की ओर से 10 हजार लीटर क्षमता से अधिक का टैंक बनाकर उसमें पानी स्टोर कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों के हलक सूख रहे हैं दूसरी ओर लोगों को पानी नहीं देकर निर्माण कार्य के लिए पानी देना गलत है। इस मामले को जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने उठाया था।
इधर दायित्वधारी गणेश भंडारी को जैसे ही पार्किंग निर्माण के लिए पेयजल कनेक्शन दिए जाने की जानकारी मिली, वह जल संस्थान और ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में पेयजल कनेक्शन कटवाया। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति में सुधार करने और जिन स्थान पर पेयजल की किल्लत हो रही है वहां टैंकर से पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन जेल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भी पानी का कनेक्शन कटवाया। संवाद
कोट
बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए जल संस्थान की ओर से पेयजल कनेक्शन देने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पेयजल कनेक्शन को कटवा दिया गया है। जल संस्थान को नियमित साफ पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। - गणेश भंडारी, दायित्वधारी उत्तराखंड सरकार।
---

मुनस्यारी में पानी संकट, होटल स्वामियों ने बुकिंग लेना बंद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमनगरी मुनस्यारी में पेयजल किल्लत से स्थानीय लोग और होटल व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। कई होटल स्वामियों ने पेयजल किल्लत के कारण बुकिंग लेना बंद कर दिया है।
गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहाड़ाें पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां पेयजल की किल्लत होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। डीडीहाट कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने जल संस्थान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ शिकायती पत्र कुमाऊं कमिश्नर को भेजा है। उन्होंने कहा कि पेयजल किल्लत का समाधान करने की मांग को लेकर जल संस्थान डीडीहाट के ईई को वह कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
मुनस्यारी बाजार और छह से अधिक गांवों में पानी की किल्लत होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने कहा कि पेयजल किल्लत के चलते पर्यटन प्रभावित हो रहा है। होटल लक्ष्मी लाज ने पेयजल किल्लत के चलते बुकिंग लेना बंद कर दिया है। इधर नंदा देवी मार्ग निवासी पूरन लस्पाल ने बताया कि आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

--
जाग उठा पहाड़ ने जल संस्थान के खिलाफ शुरू किया क्रमिक अनशन
जल संस्थान से की शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना पानी की आपूर्ति करने और घाट तथा भिलौत सेरीकांडा पेयजल योजना की एसआईटी जांच कराने की मांग को लेकर जाग उठा पहाड़ ने गांधी चौक पर जल संस्थान के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार से जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर के नेतृत्व में शुरू किए गए क्रमिक अनशन के दौरान लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि पूरा नगर पेयजल किल्लत से जूझ रहा है। जिन स्थानों पर पानी की आपूर्ति हो भी रही है वहां दूषित पानी लोगों को मिल रहा है। इससे बच्चे, बूढ़े और अन्य लोग बीमार हो रहे हैं।
इस संबंध में कई बार डीएम और जल संस्थान के अधिकारियों को बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने शीघ्र घाट और भिलौत-सेरीकाडां पेयजल योजना की एसआईटी जांच नहीं कराने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां सोनू पांडेय, कैल्विन धामी, करणी अधिकारी, देवा लुंठी, पवन नाथ, डब्बू, दीपक भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

कोट
नगर में प्रतिदिन 12.85 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष 7.4 एमएलडी पानी मिल रहा है। कार्यदायी संस्था को जो पेयजल कनेक्शन दिया गया था वह मार्च में स्वीकृत हुआ था। दायित्वधारी के निरीक्षण के बाद कनेक्शन को काट दिया गया है। जब तक नगर में पेयजल की दिक्कत रहेगी, तब तक निर्माण कार्य और गैर घरेलू निर्माण कार्य के लिए पेयजल कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। - सुरेश जोशी, ईई जल संस्थान विथौरागढ़।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed