फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   jal nigam ne gethana tyoobavel ko naineetaal peyajal yojana se joda

जल निगम ने गेठना ट्यूबवैल को नैनीपातल पेयजल योजना से जोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
jal nigam ne gethana tyoobavel ko naineetaal peyajal yojana se joda
गैठना में जलापूर्ति के लिए लगाया गया वेल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जल निगम ने नैनीपातल पेयजल योजना से गेठना में सिंचाई के लिए बने ट्यूबवेल को जोड़ दिया है। अब इससे दो लाख लीटर अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति होगी। इससे करीब क्षेत्र के 500 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गेठना में लघु डालन ने सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का निर्माण किया था। पिछले कुछ सालों से सिंचाई बंद होने के कारण ये ट्यूबवेल बंद चल रहा था। जल निगम ने 25 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल को ठीक कर इस ट्यूबवेल को नैनीपातल पेयजल योजना से जोड़ दिया है। जल निगम के ईइ रंजीत सिंह धर्मशक्तू का कहना है कि पहले नैनीपातल पेयजल योजना से प्रतिदिन दो लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन

गेठना ट्यूब वैल से जुड़ने के बाद इसकी क्षमता बढ़कर चार लाख लीटर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें जाजरदेवल क्षेत्र में एक किमी पेयजल लाइन बिछाने और एक टैंक का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस योजना का ट्रायल किया गया। ट्रायल में ये योजना सफल हो पाई है उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल से जुड़ने के बाद क्षेत्र में पेयजल संकट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीसेनी में जिला प्लान से हुआ एक वैल का निर्माण
पिथौरागढ़। जल निगम के ईई रंजीत सिंह धर्मशक्तू का कहना है कि नैनीसेनी में एक वैल निर्माण पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि वैल को ठुलीगाड़ पेयजल योजना से जोड़ दिया है। इस योजना से 90 प्रतिशत सप्लाई नगर और 10 प्रतिशत सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों को की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed