फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jajarahi Ran script prepared in Devanagari: Garbyal

देवनागरी में तैयार की जजारही रं लिपि : गर्ब्याल

Sun, 14 Jan 2024 12:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Jajarahi Ran script prepared in Devanagari: Garbyal
धारचूला में रं भाषा दिवस के अवसर पर मौजूद समाज के प्रबुद्ध लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़) । रं कल्याण संस्था और नंदन न्यास की ओर से रं संग्रहालय में रं भाषा दिवस सादगी से मनाया गया। रं भाषा की लिपि निर्माण के लिए गठित नंदन न्यास के संस्थापक स्व. नंदराम सिंह लाला के जन्मदिवस पर अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया। नंदन न्यास के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, केंद्रीय मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, करन सिंह गर्ब्याल, धीरेंद्र दताल, नर सिंह नपलच्याल आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले दिन रं भाषा, लिपि, संस्कृति को लेकर विचार रखे गए। लिपि तैयार करने को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। रं परंपरा, किस्से, कहानी-कहावत, प्राचीन तकलाकोट व्यापार बंद होने पर चिंता जताई गई। अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने बताया कि कुंती लाला के निधन के कारण छलिया नृत्य का प्रदर्शन नहीं किया गया। बताया कि रं लिपि सभी समुदाय को समझ में आए इसके लिए देवनागरी में कार्य किया जा रहा है। समाज के बुद्धिजीवी रं लिपि को बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल ने बताया कि अगले साल 10 जनवरी को संस्था के सभी शाखाओं में रं भाषा दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शांति नबियाल, मनसा कुटियाल, हरक बुदियाल, केदार कुटियाल, पूरन सेलाल, मोहन दताल, सुरेंद्र रौतेला, मोहन गुंज्याल आदि गीतकार, गायकों ने रं बोली में अपनी प्रस्तुति दी। संचालन शांति नबियाल ने किया। इस दौरान दीपक रोंकली, दिनेश चलाल, राम सिंह ह्यांकी, धर्मेंद्र गर्ब्याल, विशन बोनाल, अशोक नबियाल, अमृता ह्यांकी, पुष्पा लाला सहित संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दास्तान ए सीमा प्रहरी पुस्तक का विमोचन
धारचूला। साहित्य उत्सव के दौरान लोकगीत में रं साहित्य, पुस्तक चर्चा, युगल प्रस्तुतियां, नेपाली साहित्य पर दोनों देशों के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। बीएसएफ से सेवानिवृत्त डीआईजी केएस गुंज्याल के दास्तान ए सीमा प्रहरी पुस्तक का विमोचन किया गया। नेपाल से आए साहित्यकार चमन तिकंरी, पदम बड़ाल, जानकी पाल, सुमित्रा कुंवर आदि ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed