{"_id":"b33ec575d9ea58e18a0e412468e4193d","slug":"iti-and-electricity-sub-stations-with-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई और बिजली सब स्टेशन को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई और बिजली सब स्टेशन को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवलथल में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की मंजूरी के बाद भी अब तक कक्षाओं का संचालन न होने और बुंगाछीना में विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति के बावजूद अब तक काम शुरू न होने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन दिया।
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि देवलथल में शासन ने एक वर्ष पूर्व आईटीआई खोलने की मंजूरी दी थी। आईटीआई के लिए फर्नीचर काफी पहले पहुंच गया है लेकिन अब तक कक्षाओं के संचालन के लिए न तो स्टाफ आया है और न भवन की व्यवस्था हो पाई है। जब शासन इतनी व्यवस्थाएं नहीं कर सकता तो घोषणाएं करने का तुक क्या है। इसके अलावा बुंगाछीना और देवलथल के बीच विद्युत सब स्टेशन खोलने की मंजूरी भी मिली थी। इसके लिए जमीन का हस्तांतरण हो चुका है लेकिन विभाग ने अब तक सब स्टेशन की स्थापना का काम शुरू नहीं किया है। डीएम सुशील कुमार ने आश्वासन दिया है कि दोनों समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन में श्याम सिंह सामंत, दलीप सिंह, शंकर सिंह सामंत, जगत सिंह कन्याल, चंद्र सिंह सामंत, भगवान राम आर्या आदि शामिल हुए।