फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP won the opening match in straight sets

उद्घाटन मैच के सीधे सेटों में आईटीबीपी ने जीता

Sun, 14 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
मोनालिशा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से और उत्तराखंड मोनाल हिमालयन एडवेंचर क्लब की ओर से आयोजित ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वित्त और उच्च शिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने किया। उद्घाटन मैच चौदांस और आईटीबीपी की टीमों के बीच हुआ, इसमें आईटीबीपी की टीम ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


डा. हृदयेश का लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उनको रं समाज का बरे बरको शाल ओढ़ाया गया। यह शाल खास अवसरों पर और खास लोगों को ही भेंट किया जाता है। डा. हृदयेश ने कहा कि धारचूला में 2010 में स्टेडियम की स्थापना हुई। आज इसी स्टेडियम में इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता हो रही है। देश के विभिन्न हिस्सों और नेपाल के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए डा. हृदयेश ने कहा कि धारचूला के लिए मुख्यमंत्री कई काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि जब मंत्री घोषणा करते हैं तो उन पर अमल लाने के लिए जनता को भी सजग रहना चाहिए। मंत्री ने वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित कर रही उत्तराखंड मोनाल हिमालयन एडवेंचर क्लब को दो लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, एसपी रोशन लाल शर्मा, प्रद्युमन  गर्ब्याल, महिमन ह्यांकी, अतुल गर्ब्याल, यूमैक संस्था के उपाध्यक्ष कृष्णा  भाकुनी, नवीन कुंवारबी, मयंक कपूर, पंकज शाह, विनय ह्यांकी, प्रवीण टोलिया, निर्मल कुवारबी, संजय गर्ब्याल, जसबिंदर राठौर, नीरज जोशी, गज्जू गुंदाराठ, महिराज गर्ब्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे

उच्च शिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद जल्दी ही भरे जाएंगे। हाल ही में एलटी में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में अतिरिक्त विषयों की स्वीकृति कर दी गई है। अब भी जरूरत के हिसाब से नए विषय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज की समस्या का समाधान काफी हद तक हो गया है। अब स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की समस्या कम हो गई है। आदर्श विद्यालय बनने से शैक्षिक स्तर काफी ऊंचा हो जाएगा।


कार्यक्रम से रावत गुट के नेता दूर रहे
कैबिनेट मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के धारचूला दौरे के समय गुटबाजी का साया साफ नजर आया। डा हृदयेश के कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी हरीश धामी के समर्थक नदारद थे। स्वयं हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई बड़े कांग्रेसी नदारद रहे। इसे लेकर यहां चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed