फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP unveiled the martyr memorial

शहीद की वीरांगना रुकमणी को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
ITBP unveiled the martyr memorial
धारचूला (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी ने शहीद गर्ब्यांग निवासी ललित सिंह के शहीद स्मारक का अनावरण किया। इस मौके पर शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गर्ब्यांग के प्रांगण में आईटीबीपी ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कमांडेंट अनुप्रीत टी बोरकर, शहीद की वीरांगना रुकमणि देवी, एएसपी विमल कुमार आचार्य ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित शहीद ललित सिंह के शहीद स्मारक का अनावरण किया।
विज्ञापन

शहीद के चित्र में माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। कमांडेंट अनुप्रीत ने शहीद की वीरांगना रुकमणि देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कमांडेंट ने कहा कि शहीद ललित सिंह ने 10 नवंबर 2000 में आतंकवादी ऑपरेशन के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना देश रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा उनका बलिदान हमारे और क्षेत्र के लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। कमांडेंट ने शहीद के परिजनों को बल की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम संचालक उपसेनानी हेमंत शर्मा ने शहीद के जीवन परिचय के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed