{"_id":"4fedb37f18ed875845f3a50cfa5c1372","slug":"itbp-commandant-singh-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के कमांडेंट सिंह को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के कमांडेंट सिंह को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 जनवरी को राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रणवीर सिंह को स्व. हीरा बल्लभ पांडेय सेवा संस्थान ने सम्मानित किया। यह पहला मौका था, जब किसी सुरक्षा एजेंसी के अफसर को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया।
जिला सूचना कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में आयोजक जुगल किशोर पांडेय ने कहा कि कमांडेंट रणवीर सिंह की उपलब्धि को न केवल वाहिनी बल्कि सीमांत की उपलब्धि है। कमांडेंट रणवीर के नेतृत्व में 14वीं वाहिनी आईटीबीपी ने वर्ष 2013 की आपदा में भी अहम भूमिका का निर्वहन किया था। उन्होंने कहा कि कमांडेंट का आम जनता से भी बेहतर तालमेल रहता है, जो सराहनीय है।
कमांडेंट रणवीर सिंह ने कहा कि इस सम्मान को ग्रहण करने से उन्हें राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने जैसी ही खुशी की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास होना चाहिए। पूरी लगन और मेहनत से कार्य किया जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताया। सम्मान समारोह में राजेश जोशी (मुन्ना) और ललित जोशी ने गिटार की धुन के बीच कई गीत सुनाए। एसडीएस जीआईसी के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत, जिला सूचना अधिकारी गिरिजाशंकर जोशी, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट अजय निर्मलकर, सरस्वती बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रेखा जोशी, भाजपा नेता सुरेश जोशी, कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, ऋषेंद्र महर, अधिवक्ता बृजेश जोशी, प्रकाश जोशी, राकेश सिंह, ललित मोहन धानिक, गेहराज पांडे समेत तमाम लोग मौजूद थे।