{"_id":"5bef3be88d14e2383a03c87cf5b42e55","slug":"itbp-beat-ssb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने एसएसबी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने एसएसबी को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चल रही स्व. विमल जंगपांगी, अनुराग शाह मेमोरियल प्राइजमनी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी ने 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट को हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया।
जीआईसी खेल मैदान में आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले प्री क्वार्टर मुकाबले के मुख्य अतिथि आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी सेनानी केदार सिंह रावत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेकर मुकाबले की शुरुआत कराई। आईटीबीपी ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य दिया। आईटीबीपी के मनोज ने नाबाद 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसबी की शुरुआत खराब रही। एसएसबी 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 70 रन ही बना पाई। आईटीबीपी ने अपना पहला मुकाबला 90 रन से जीत लिया। निर्णायक सौरभ शाह, दीपक कफलिया, स्कोरर सोनू बोरा, आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल ने सुनाया। मैच संपन्न कराने में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, सुनील शाह, अनिल पाल, किशोर जंगपांगी, धर्मेंद्र टोलिया, दान सिंह सहयोग दे रहे हैं।