{"_id":"5919f5fc4f1c1bcf3bf23248","slug":"issues-issued-to-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 45 छोटे व्यापारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 45 छोटे व्यापारियों को नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 16 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में 45 छोटे व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। उनसे पंजीकरण करवाने और पंजीकरण न कराने पर अर्थदंड जमा करने को कहा गया है। उद्योग व्यापार मंडल ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो रहा है। उस समय सभी व्यापारियों का खुद ही पंजीकरण हो जाएगा। छोटे व्यापारियों को नोटिस भेजना गलत बताया है।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर और संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में व्यापारियों ने वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कमल किशोर जोशी को ज्ञापन देते हुए कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों का आकलन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के माध्यम से कराया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजीकरण न कराने वाले छोटे व्यापारियों को नोटिस देने से वह गंभीर मानसिक दबाव में आ रहे हैं।
विज्ञापन
कहा गया कि एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद जो व्यापारी अपना व्यवसाय जारी रखेंगे उसका खुद ही पंजीकरण हो जाएगा। मांग की कि पहाड़ के छोटे व्यापारियों को परेशान न किया जाए और जीएसटी लागू होने तक व्यापारियों को पंजीकरण के दायरे से बाहर रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापारी नेता आशीष सौन, संतोष बिष्ट, मनीष चौधरी, दलीप वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन