{"_id":"6ae8cce103036db6f2035059","slug":"issues-concerning-roads-drinking-water-and-the-transfer-of-forest-land-were-raised-during-the-public-hearing-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148550-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनसुनवाई में सड़क, पेयजल और वन भूमि हस्तांतरण के मामले उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनसुनवाई में सड़क, पेयजल और वन भूमि हस्तांतरण के मामले उठे
Mon, 02 Nov 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनसुनवाई में सड़क, पेयजल और वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। सोमवार को जनसुनवाई में लोगों ने सड़क निर्माण, पेयजल, वन अधिनियम, खनन, आर्थिक सहायता तथा राजस्व और भूमि नामांतरण से संबंधित समस्याएं रखीं।
झूणी-तुलानी तथा अगरून बैंड-आंवलाघाट मोटर मार्ग के निर्माण में वन भूमि हस्तांतरण और वन अधिनियम से संबंधित आपत्तियों का मामला उठाया गया। इस पर डीएम ने लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन में सरस्वती विहार कॉलोनी तथा पगरानी-गुडोली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की शिकायतों पर जल संस्थान और जल निगम अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने को कहा। राड़ीखुटी क्षेत्र में खनन पट्टे पर मशीनों के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई। डीएम ने प्रकरण की जांच कर नियमानुसार जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।