फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   is barasaat mein bhauraabagad phir khatare mein

इस बरसात में भौराबगड़ फिर खतरे में

Wed, 08 May 2019 10:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन मदकोट (पिथौरागढ़)।
मदकोट (पिथौरागढ़)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 08 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
is barasaat mein bhauraabagad phir khatare mein
खतरे की जद में आया बंगापानी का भौंराबगढ़। - फोटो : अमर उजाला
 जुलाई 2018 की अतिवृष्टि से बंगापानी तहसील के भौराबगड़ में गोरी नदी के किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से भौराबगड़ के मकानों तक भूस्खलन हो गया था। 30 परिवार खतरे की जद में आ गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस मामले का संज्ञान लिया। सिंचाई विभाग ने आज तक सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण नहीं किया है। इससे आने वाली बरसात में भौराबगड़ एक बार फिर खतरे से घिरा होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।
विज्ञापन


एक, दो जुलाई 2018 की अतिवृष्टि ने सीमांत क्षेत्र में तबाही मचाई थी। भौराबगड़ भी खतरे की जद में आ गया। भौराबगड़ में करीब 20 मीटर सुरक्षा दीवार को उफनाई नदी बहा ले गई। लोगों को उम्मीद थी कि बरसात थमने के बाद सुरक्षा दीवार का निर्माण कर भौराबगड़ को बचाने के उपाय होंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मार्च 2019 में भौरागबगड़ निवासी नरेंद्र सिंह कठायत ने मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिंचाई निर्माण खंड धारचूला को सुरक्षा दीवार की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भौराबगड़ निवासी नरेंद्र सिंह कठायत, केदार सिंह पांगती, रमेश पांडे, आन सिंह दानू, मनोज बिष्ट, मनोहर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, बहादुर राम, हरी राम, पूरन राम, चंद्र राम, नवीन कुमार, भानु कुमार ने बताया कि सुरक्षा दीवार न बनने से उन लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। गांव में 30 परिवार खतरे से घिरे हैं। सुरक्षा के उपाय नहीं हुए और मकानों को क्षति पहुंची तो सिंचाई विभाग के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


.............
भौराबगड़ में सुरक्षा दीवार ढहने के मामले में 10 जुलाई 2018 को ही ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया था। सीएम कार्यालय से पत्र मिलने के बाद 11 मार्च 2019 को एक बार फिर ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। ठेकेदार 10 दिन के भीतर सुरक्षा दीवार का काम शुरू नहीं करता है तो उसकी जमानत राशि जब्त कर दी जाएगी। दूसरे ठेकेदार से काम कराया जाएगा। 
-ललित कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड धारचूला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed