{"_id":"57b497fc4f1c1b61556eb685","slug":"internet-service-disruption-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा ठप, विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा ठप, विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल में छह दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप है, इससे नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकारी कार्यालयों में निजी संचार कंपनियों की नेट सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
बलतिर के प्रधान महिराज भैंसोड़ा के नेतृत्व में गोल के प्रधान गोल हयात सिंह खाती, कैलाश जोशी, भूपेंद्र सिंह पांगती, सतीश जोशी, गोविंद राम आदि ने बीएसएनएल के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कहा कि ब्राडबैंड सेवा ठप होने से 6 दिन से बैंक, पोस्टआफिस में काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी काम प्रभावित हो गया है, लेकिन बीएसएनएल के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कहा कि इंटरनेट सेवा शीघ्र ठीक नहीं हुई तो बैंक, पोस्टआफिस और सरकारी दफ्तरों में निजी कंपनियों की सेवा लेने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन