{"_id":"0b2f4c82d76ca91911956bd924f01faf","slug":"international-suspension-bridge-three-million-nepalese-arrested-with-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर तीन लाख की नगदी के साथ नेपाली दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर तीन लाख की नगदी के साथ नेपाली दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़।
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्षेत्र से होकर नेपाल के दार्चूला जिले को 3 लाख 500 रुपये लेकर जा रहे एक व्यक्ति को एसएसबी ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे दबोच लिया।
विज्ञापन
इसके पास इतनी बड़ी मात्रा में नेपाली करेंसी मिलने के कारण एसएसबी को शक हुआ और पकड़े व्यक्ति को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। नेपाल पुलिस ने देर शाम गहन पूछताछ के बाद इस व्यक्ति को नगदी सहित छोड़ दिया।
विज्ञापन
एसएसबी के सहायक सेनानी किशोरी लाल ने बताया कि नेपाल के दार्चूला जिले के अंतर्गत रीठा चौपाता निवासी बलदेव सिंह बोहरा दार्चूला से कोर बैंकिंग के माध्यम से काठमांडू में अध्ययनरत अपने बेटे के लिए यह धनराशि भेजने के लिए नेपाल जा रहा था। बलदेव बृहस्पतिवार दोपहर झूला पुल के रास्ते जौलजीबी पहुंचा।
विज्ञापन
वहां से एक वाहन के जरिए वह धारचूला पहुंचा। धारचूला से झूला पुल पार कर वह नेपाल के दार्चूला जिला मुख्यालय जा रहा था। तभी एसएसबी ने चेकिंग के दौरान झूला पुल पर बलदेव को पकड़ लिया।
नेपाल पुलिस ने दार्चूला के कई संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बलदेव से एक घंटे तक पूछताछ की। जब सारा प्रकरण सही पाया गया, तो उसे रिहा कर दिया गया।