{"_id":"312bf09693309c09fa911cf5d03273b5","slug":"international-suspension-bridge-repair-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की मरम्मत का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। हर तीन साल में झूलापुल की मरम्मत की जाती है। इस बार बीएडीपी से पुल की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार बार लकड़ियों को बदलने के बजाए इसमें अल्युमिनियम की प्लेटें लगाई जानी चाहिए। वह ज्यादा समय तक टिकाऊ भी रहती।
झूलापुल की देखरेख का काम लोनिवि करता है। 2012 में पुल की सभी बल्लियों को बदला गया था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने बताया कि बीएडीपी की मद से इस रिपेयरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा अल्युमिनियम की प्लेट लगाने के लिए कोई इस्टीमेट नहीं बना है।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, युवक मंगल दल अध्यक्ष डब्बू गड़कोटी ने कहा है कि रिपेयरिंग का इस्टीमेट फिर से बनाया जाए ताकि एक बार में पक्का काम हो सके। 42 मीटर लंबा यह झूलापुल महाकाली के ऊपर बना है। भारत और नेपाल को जोड़ने वाला सबसे अहम झूलापुल है।
विज्ञापन