{"_id":"57472dcd4f1c1b7562691a97","slug":"inter-has-43-children-tested-the-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में 43 बच्चों ने दी परीक्षा, सभी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में 43 बच्चों ने दी परीक्षा, सभी पास
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Thu, 26 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी कोठेरा में इंटर के सभी विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण होकर अपना और हाईस्कूल स्तर के शिक्षकों की मेहनत का लोहा मनवाया है। इस स्कूल में प्रवक्ताओं के पद सृजित ही नहीं हैं। वर्ष 2011 में हाईस्कूल कोठेरा का उच्चीकरण कर जीआईसी का दर्जा दिया गया था, लेकिन सरकार और शिक्षा महकमे ने इंटर स्तर पर शिक्षकों के पद सृजित ही नहीं किए।
विज्ञापन
इंटर के विद्यार्थियों को एलटी स्तर के शिक्षक पढ़ाते हैं। इस बार 43 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी, जिसमें से 14 विद्यार्थी प्रथम, 28 विद्यार्थी द्वितीय और एक विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में उत्तीर्ण हुआ है। बगैर प्रवक्ता वाले स्कूल में सभी परीक्षार्थियों के पास होने से अभिभावक खुश हैं। प्रधानाचार्य और एलटी स्तर का शिक्षण स्टाफ भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
पीटीए अध्यक्ष शंकर सिंह मेहता, एसएमसी अध्यक्ष गंगा प्रसाद कोठारी, कोठेरा के ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद कोठारी, सिमलकोट की प्रधान संतोषी देवी ने कहा कि यह विद्यार्थियों के साथ ही प्रधानाचार्य और एलटी के शिक्षण स्टाफ की मेहनत का प्रमाण है, जिसके लिए यह लोग बधाई के पात्र हैं। जीआईसी के प्रधानाचार्य आरएस मेहरा ने शिक्षकों की मेहनत को सराहा है।
विज्ञापन