{"_id":"69c028910fbfac01a5004677","slug":"inter-college-clerks-body-found-hanging-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139700-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: इंटर कॉलेज के लिपिक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: इंटर कॉलेज के लिपिक का शव फंदे से लटका मिला
Sun, 22 Mar 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
नाचनी। (पिथौरागढ़)। तेजम तहसील के ढनार इंटर कॉलेज के लिपिक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम खडिक के प्रधान हरिओम पंवार ने बताया कि नीरज कुमार (24) पुत्र शैलेंद्र कुमार निवासी गांव डोगरा, पिथौरागढ़ की तीन साल पहले ढनार इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर नियुक्ति हुई थी। वह स्कूल के पास किराये के मकान में रहते थे। बीते शनिवार की देर शाम तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास किराये पर रह रहे अन्य टीचर वहां पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे में नीरज कुमार फंदे से लटके हुए मिले। सूचना पर थानाध्यक्ष मंगल सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन