फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Instructions to stop the salary of ANM if 15 people do not get second dose of vaccine

15 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगने पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of ANM if 15 people do not get second dose of vaccine
Instructions to stop the salary of ANM if 15 people do not get second dose of vaccine
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय के पास नाकोट क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर टीकाकरण कार्यों का जायजा लिया। ग्राम भुरमुनी में 15 लोगों को कोविड टीके की दूसरी डोज न लगाने का मामला सामने आने पर डीएम ने संबंधित एएनएम का वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ को भी संबंधित एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण कार्यों का निरीक्षण करें और ऐसे मामले संज्ञान में आने पर संबधित कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गांव में कुछ लोगों के टीके लगाने के लिए अपनी सहमति न दिलाने की जानकारी मिलने पर डीएम ने ऐसे लोगों की काउंसलिंग करने के लिए कहा, ताकि कोविड संक्रमण को रोका जा सके। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को जिला स्तर पर शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed