फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Install warning boards in frost prone areas: DM

पाला संभावित क्षेत्रों में लगाए चेतावनी बोर्ड : डीएम

Thu, 07 Dec 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Install warning boards in frost prone areas: DM
पिथौरागढ़। शीतकाल की तैयारियों को लेकर डीएम रीना जोशी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसी को पाला संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित चूने और नमक का छिड़काव करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी एसडीएम और निकायों के ईओ को गरीब परिवार को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े बांटने को भी कहा।
विज्ञापन

डीएम ने वन विभाग को सभी लकड़ी टालों पर सूखी लकड़ी का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा। उन्होंने एसडीएम को रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण कर उनमें स्थापित पेयजल, विद्युत, बिस्तर, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, एनएच को पाला प्रभावित क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित चूने और नमक का छिड़काव करने के निर्देश दिए। बर्फ संभावित क्षेत्रों में बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीन तैनात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टाॅक रखने को कहा। डीएम ने कहा कि मुनस्यारी से डीजल और पेट्रोल का स्टाक खत्म होने की अधिक शिकायतें मिलती हैं। इस बार ऐसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। बर्फबारी वाले क्षेत्रों के साथ अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में माह तक का राशन सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध कराकर बंटवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी और पीएचसी में सभी आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा। एसडीएम, तहसीलदार, ग्राम प्रधान, राजस्व उपनिरीक्षकों से सेटेलाइट फोन चेक कर उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।

सुबह-शाम गिर रहे पाले ने बढ़ाई मुसीबत

चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में सुबह-शाम गिर रहे पाले ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को सुबह के समय काफी पाला गिरा। दिन के समय धूप खिले रहने से लोगों को राहत मिली। बृहस्पतिवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed