फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspector Himanshu Pant received the award for excellent investigator

Pithoragarh News: निरीक्षक हिमांशु पंत को मिला उत्कृष्ट विवेचक का अवार्ड

Tue, 31 Oct 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Inspector Himanshu Pant received the award for excellent investigator
कोतवाली पिथौरागढ़ में कार्यरत कोतवाल हिमांशु पंत को उत्कृष्ट विवेचक का पुरस्कार देते उत्तराखंड - फोटो : Samvad
पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ में तैनात प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत को उत्कृष्ट विवेचक का अवार्ड दिया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

13 मई 2023 को कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र के थल-डीडीहाट सड़क पर खाई में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। 16 मई को शव की पहचान 73 वर्षीय हीरा देवी के रूप में हुई। कोतवाली डीडीहाट में धारा 302/201/392/364 में केस दर्ज किया गया। विवेचक तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमांशु पंत ने 100 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से विश्लेषण कर लगभग 50 लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक अल्टो कार यूके05ए-5567 संदिग्ध पाई गई। कार में ही वृद्धा की हत्या करने वाले अल्टो कार चालक को पांच दिन के भीतर तीन लाख रुपये से अधिक के लूटे हुए जेवरात सहित गिरफ्तार किया था। पहाड़ में लिफ्ट देकर कार में वृद्धा की हत्या करने का यह मामला काफी चर्चा में रहा था। मामले के खुलासे के लिए हिमांशु पंत को उत्कृष्ट विवेचक चुना गया है । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने देहरादून में आयोजित समारोह में उन्हें सम्माानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed