फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspection of Dharchula Road

तहसीलदार और कार्यदायी संस्था ने किया जौलजीबी- तवाघाट एनएच का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Dharchula Road
जौलजीबी-तवाघाट एनएच का निरीक्षण करते तहसीलदार और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी। संवाद न्यूज एज - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसीलदार और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने शनिवार को जौलजीबी से तवाघाट एनएच का निरीक्षण किया। उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनएच में अन्य सहायक सड़कों का मलबा आने से सड़क बंद हो रही है। इसलिए एसडीएम नंदन कुमार ने तहसीलदार देवेंद्र कुमार लोहनी को सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए थे। तहसीलदार ने बीआरओ, पीएमजीएसवाई, लोनिवि, एनपीसीसी आदि सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। एनपीसीसी सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था की ग्राम रांथी तड़कोट निर्माण सड़क का मलबा कई बार राष्ट्रीय सड़क के घटखोला पुल और दोबाट कूड़ेदान के पास आने से सड़क बंद हो रही है।
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र कुमार लोहनी ने एनपीसीसी को तत्काल घटखोला पुल में जमा पानी और मलबा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सड़क बंद होने पर तत्काल जेसीबी मशीने आवाजाही सुचारु रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर उपनिरीक्षक हुकुम धामी सहित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed