{"_id":"5e39a1048ebc3ee58b3ba9be","slug":"injeeniyaron-ne-bharee-hunkaar-pithoragarh-news-hld3722063126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए इंजीनियरों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए इंजीनियरों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठक को संबोधित करते इंजीनियर संगठन सिंचाई के खंडीय अध्यक्ष नीरज गिरी। संवाद न्यू
- फोटो : PITHORAGARH
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग पिथौरागढ़ खंड की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम मुद्दे जोरशोर से उठाए गए।
खंडीय अध्यक्ष इंजीनियर नीरज गिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना से कार्मिकों का अहित हो रहा है।
खंडीय अध्यक्ष गिरी ने कहा कि विभाग में बेलदारों की भारी कमी है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए। इस कारण कार्यों में व्यवधान आता है। आपदा के कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप कतई नहीं होना चाहिए।
संगठन ने उपखंड में सरकारी वाहनों की कमी को दूर करने की मांग की। कहा गया कि वाहन न होने से कार्य संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में इंजीनियर संजय कुमार जोशी, इंजीनियर ललित उप्रेती, इंजीनियर गुंजन मंगला, इंजीनियर रेणुका भट्ट आदि मौजूद थे।