{"_id":"68a20d3d09c868b11c02936c","slug":"inflation-is-affecting-the-kitchen-budget-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-131423-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किचन के बजट पर लग रहा महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किचन के बजट पर लग रहा महंगाई का तड़का
Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तेल और मसालों की बढ़ी कीमत ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल में 10 से 15 रुपये और मिर्च-मसालों में 80 से 210 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
आमतौर पर गर्मी और बारिश के मौसम में तेल और मसालों की कीमत स्थिर रहती है लेकिन इस बार इनकी कीमतों में उछाल आने से लोग परेशान हैं। खाद्य सामग्री महंगी होने से लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है। पूर्व में 390 रुपये किलो मिलने वाला जीरा अब 400 रुपये, 640 रुपये बिकने वाली काली मिर्च 850 रुपये किलो मिल रही है। सूखी मिर्च के दाम भी 80 रुपये किलो बढ़ गए हैं।
सरसों तेल 180 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि एक सप्ताह पूर्व तक इसकी कीमत 165 रुपये थी। रिफाइंड 140 रुपये मिल रहा है और इसकी कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों और फलों के साथ तेल, मसालों, सूखे मेवों के कीमतें बढ़ने से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कारोबारियों के मुताबिक अधिक बारिश और बंद सड़कें इसका मुख्य कारण हैं। पहाड़ को मैदानी क्षेत्रों से जोड़ने वाली सड़कें बंद होने से खाद्य सामग्री की आपूर्ति लड़खड़ाई है जिसका असर खाद्य सामग्री की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
--
खाद्य सामग्री की कीमत
खाद्य सामग्री वर्तमान कीमत पूर्व में कीमत
जीरा 400 390
काली मिर्च 850 640
सूखी मिर्च 380 300
सरसों का तेल 180 165
रिफाइन तेल 140 130
तिल का तेल 165 150
कोट
मानसून काल में तेल और मसालों की कीमत बढ़ी है। सड़कों की यही हालत रही तो इनकी कीमतों में और उछाल आने की संभावना है। - कमल बिष्ट, परचून विक्रेता, पिथौरागढ़
--
आए दिन सड़कें बंद होने से मैदानी क्षेत्रों से आपूर्ति गड़बड़ा रही है। इसका सीधा असर खाद्य सामग्री की कीमतों पर पड़ रहा है। सीमित आपूर्ति होने से इनकी कीमत बढ़ रही है। - कृष्णा, कनालीछीना