फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India strengthens information system on China and Nepal border

चीन और नेपाल सीमा पर भारत ने मजबूत किया सूचना तंत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
India strengthens information system on China and Nepal border
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल के बीच विवाद के बाद भारत सीमा से लगे गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत करने जुट गया है। सूचना तंत्र के मजबूत होने से चीन और नेपाल सीमा से लगे गांवों की सूचनाओं का आसानी से आदान -प्रदान हो पाएगा। वाईफाई सेवा के शुरू होने से जहां सीमांत के लोगों को फायदा हुआ है, वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश और भारत-चीन व्यापार पर जाने वाले व्यापारियों और सुरक्षा एजेंसियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चीन और नेपाल सीमा से लगे गुंजी गांव में वाईफाई सेवा शुरू कर दी है। गुंजी भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों के मुख्य कार्यालय हैं। इसके बाद सेना और अन्य इकाइयां पड़ती हैं। गुंजी में वाईफाई सेवा के शुरू होने से सुरक्षा एजेंसियों को भी काफी मजबूती मिली है। बता दें कि गुंजी केएमवीएन के गेस्ट हाउस भी मौजूद हैं यहां पर कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्री रुकते हैं। पूर्व में यहां पर संचार की सुविधा नहीं होने से यात्रा पर गए लोग परिजनों से बमुश्किल संपर्क कर पाते थे। यहां पर वाईफाई सेवा के शुरू होने के बाद अब यात्री भी आसानी से परिजनों से संपर्क और इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
विज्ञापन

गुंजी में वाईफाई सेवा के शुरू होने पर ग्राम प्रधान सुरेश सिंह गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह गुंज्याल, भारत-चीन व्यापार समिति के उपाध्यक्ष दिनेश गुंज्याल, हरीश गुंज्याल, पूर्व प्रधान जस्मा देवी सहित कई लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-चीन व्यापार के दौरान गुंजी में खुलती बैंक शाखा और कस्टम ऑफिस
पिथौरागढ़। भारत-चीन के बीच तकलाकोट मंडी में एक जून से 31 अक्तूबर तक चलने पर व्यापार के लिए गुंजी में बैंक शाखा, कस्टम आफिस भी खुलता है। संचार सेवा नहीं होने से बैंक और कस्टम ऑफिस के संचालन में दिक्कतें होती थी। वाईफाई सेवा के शुरू होने के बाद व्यापार की सूचनाओं का आसानी से आदान-प्रदान होगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed