फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India-China trade from June 1 to September 30

एक जून से 30 सितंबर तक चलेगा भारत-चीन व्यापार

Wed, 19 Apr 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
India-China trade from June 1 to September 30
भारत-चीन व्यापार - फोटो : अमर उजाला

इस साल भी भारत-चीन व्यापार 1 जून से 30 सितंबर तक चलेगा। वर्ष 2016 में 5 करोड़ 21 लाख 55619 रुपये का आयात और 75 लाख 95650 रुपये का निर्यात भारतीय व्यापारियों ने किया था। 2016 में 195 भारतीय व्यापारी चीन गए थे। भारत-चीन व्यापार वर्ष 1992 से संचालित किया गया। पहले साल 281 ट्रेड पास जारी हुए थे और 12 लाख 9250 रुपये का आयात, 3 लाख 15314 रुपये का निर्यात भारतीय व्यापारियों ने किया था। यानि कि इन 24 सालों में व्यापार कई गुना बढ़ा है।

विज्ञापन


भारत-चीन व्यापार के लिए की गई तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। भारत-चीन व्यापार के ट्रेड अधिकारी धारचूला के एसडीएम राजकुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 के व्यापार के लिए 300 ट्रेड पास विदेश मंत्रालय से मंगाए जा रहे हैं। ट्रेड पास लाने के लिए एक कार्मिक को दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने इस बार 200 व्यापारियों के चीन जाने की उम्मीद जताई। बताया कि भारत से कृषि यंत्र, टैक्सटाइल, साइकिल, कॉफी, चारा, आटा, सूखे मेवे, वनस्पति तेल, चीनी, गुड़, मिश्री, सिगरेट, स्थानीय अनाज, कंबल निर्यात किए जाते हैं। चीन से कंबल, रेडीमेड कपड़े, जूते, ऊन, सूती कपड़े, चीनी मिट्टी के बर्तन, कारपेट, कालीन, इलेक्ट्रानिक सामान, सीमेंट, सरिया आयात किया जाता है। बताया कि व्यापारियों के अनुरोध पर व्यापार को 31 अक्तूबर तक बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन


बैठक में शामिल भारतीय व्यापारियों ने बताया कि पिछले साल गुड़, मिश्री, सुरती में एक्सपायरी डेट न होने के कारण चीन ने इनकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। इससे भारतीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा था। व्यापारियों ने चीन की तकलाकोट मंडी में पानी और शौचालय की व्यवस्था न होने का मामला उठाया। कालापानी में व्यापार भवन निर्माण और स्थायी ट्रेड अधिकारी की तैनाती की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने कहा इस संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। उपजिलाधिकारी धारचूला ने बताया कि व्यापार के लिए गुंजी में ट्रेड कार्यालय खोला जाता है। इसमें दो सहायक ट्रेड अधिकारी, दो अनुसेवक और दो पीआरडी जवानों की तैनाती की जाती है। गुंजी में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोली जाती है। इसमें मुद्रा बदलने की व्यवस्था की जाती है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को समय पर सारी व्यवस्थाएं कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आशीष कुमार चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, डीएफओ विनय कुमार भार्गव, लोनिवि के एसई वाईएस शैल, आईटीबीपी, बीआरओ के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed