फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Increasing fire in the foothills of Panchaculi

पंचाचूली की तलहटी में बढ़ती जा रही आग 

Sun, 27 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sun, 27 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Increasing fire in the foothills of Panchaculi
पंचाचूली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पंचाचूली की तलहटी में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। बताया गया है कि पंचाचूली की तलहटी में पहुंचने में वनकर्मियों को कम से कम तीन दिन का समय लग जाएगा।

जाड़ों के सीजन में जानवरों का शिकार करने के लिए हर साल इसी तरह आग लगाई जाती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होते ही जानवर निचली घाटियों में उतरने लगते हैं। शिकारी इसी मौके की तलाश में रहते हैं। वन विभाग अब तक ऐसे किसी गिरोह को नहीं पकड़ पाया है। पिछले तीन दिन से पंचाचूली की तलहटी के अलावा आसपास के अन्य जंगलों में आग लगी है। वन रेंजर लवराज सिंह का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है। वह आग लगाने की घटना को जंगली जानवरों के शिकार से नहीं जोड़ते। उनका कहना है कि लोग इस सीजन में नई घास उगाने के लिए भी जंगलों में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed