{"_id":"58cc163c4f1c1b443732ad8e","slug":"increased-tourism-activities-in-munasyari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में बर्फ का आनंद उठाते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली संपन्न होते ही मुनस्यारी में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। इस बार मुनस्यारी के आसपास के इलाकों में अब भी हिमपात हो रहा है। पर्यटक ताजा बर्फ में खूब आनंद उठा रहे हैं। होटल व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस बार पर्यटन सीजन में यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पर्यटक आवासगृहों और होटलों में तैयारी होने लगी है। कुछ होटल तो अभी से फुल होने लगे हैं। केएमवीएन के पर्यटक आवासगृह में ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। अभी से एडवांस बुकिंग आने लगी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पर्यटकों ने बेटुलीधार जाकर बर्फ का आनंद उठाया। बेटुलीधार में इस समय काफी बर्फ जमा है। मुनस्यारी में बंगाली सीजन में भी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। नए साल के स्वागत के बाद पर्यटक लौट जाते हैं, लेकिन कुछ पर्यटक स्नो फाल देखने के लिए जनवरी में भी यहां पहुंच जाते हैं। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि इस बार पर्यटकों को स्कीइंग और रामगंगा में रॉफ्टिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा संख्या में पर्यटक आने से स्थानीय व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। इधर, होटल व्यवसायियों का कहना है कि कई पर्यटकों ने अग्रिम बुकिंग करा दी है। अप्रैल में यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।
विज्ञापन