फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Income, Character and Permanent Residence Certificate

बहुउद्देश्यीय शिविर में बनाए आय, चरित्र और स्थाई निवास प्रमाण पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Income, Character and Permanent Residence Certificate
पिथौरागढ़ के रसैपाटा में विधिक शिविर में जानकारी देते प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी। सं - फोटो : PITHORAGARH
देवलथल तहसील के जीआईसी देवलथल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहद बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के आय, स्थायी निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाए गए। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों में सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, रिटेनर लॉयर राजेंद्र प्रसाद जोशी ने कानूनी जानकारी दी। अन्य अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। संकल्प नशामुक्ति देवभूमि के बारे में बताया गया। लोगों को आईटी एक्ट, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान पेंशन, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया, पॉक्सो एक्ट, भरण पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, आयुष्मान योजना आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शिविर में राजस्व विभाग ने चरित्र के दो, स्थायी निवास का एक प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई की। दिव्यांग पेंशन का एक, वृद्धावस्था के दो, विधवा पेंशन का एक और सात परिवार रजिस्टर की नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 85 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की। कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्योग केंद्र, सहकारिता की ओर से स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में डीडीहाट के एसडीएम केएन गोस्वामी, खंड शिक्षा अधिकारी एचआर कोहली, डॉ.आरसी पुनेठा, डॉ.विनोद कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह, एसआई बालकृष्ण, रसैपाटा के प्रधानाचार्य डॉ.राजेंद्र प्रसाद पाठक, ग्राम विकास अधिकारी गोकुल मखौलिया, केडी जोशी, हरीश गोस्वामी, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेनू ठाकुर, पीएलबी प्रकाश चंद्र, सुरेंद्र बसेड़ा, इंद्र चंद रजवार, मथढुरा दत्त चौसाली, एड. प्रदीप पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed