{"_id":"6532c44dee4e6118030f0456","slug":"inauguration-of-bridge-built-on-ramganga-river-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5986-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रामगंगा नदी पर बने पुल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रामगंगा नदी पर बने पुल का लोकार्पण
Fri, 20 Oct 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा नदी में पुल का शुभारंभ करते सांसद अजय टम्टा। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। रामगंगा नदी पर ग्यारह करोड़ चौंसठ लाख रुपये की लागत से पुल बनाया गया है। इसका शुभारंभ सांसद अजय टम्टा और गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा ने शुक्रवार को किया। इस पुल के बनने से बेड़ीनाग तहसील क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय के लिए 20 किमी की कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
सांसद टम्टा ने बताया कि 90 मीटर स्पान पुल का निर्माण विश्व बैंक की यूडीआरपीएएफ ने किया है। इस पुल से बेड़ीनाग, पुरानाथल, डांगीगांव, माछीखेत, बलगड़ी, हरड़ी, बलकोट, जाजर, उपराड़ा, काली विनायक क्षेत्र के 20,000 से अधिक लोगों को लाभ होगा। इसलिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से रामगंगा नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे थे।
पुल बनाने के लिए लोगों ने सरकार का आभार जताया है। वहां ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व विधायक मीना गंगोला, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, त्रिभुवन भंडारी, धीरज बिष्ट, रोहित नाथ, पंकज जोशी, जीवन पाठक, दीपक कार्की आदि रहे।