फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In two years, it was not possible to construct a two-and-a-half-kilometer road

दो साल में नहीं बन पाई ढाई किमी सड़क

Sat, 02 Dec 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Sat, 02 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
In two years, it was not possible to construct a two-and-a-half-kilometer road
अधूरी हालत में छोड़ी गई मरौठ जाने वाली सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 कनालीछीना ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौगांव के मसराड़ी से मरौठ तक दो वर्ष पूर्व स्वीकृत ढाई किमी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यह सड़क मेरा गांव, मेरी सड़क योजना के तहत बन रही है। ढाई किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए आरईएस ने 2.45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया था। कांग्रेस सरकार ने मेरा गांव, मेरी सड़क योजना को काफी महत्व दिया था लेकिन अधिकतर स्थानों पर इन सड़कों का निर्माण रुक गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मरौठ गांव के लोगों के आग्रह पर शासन ने इस सड़क की स्वीकृति की थी। मेरा गांव, मेरी सड़क योजना में एक किमी से लेकर तीन किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना था। ग्राम प्रधान पुष्कर राम ने बताया कि करीब एक वर्ष से सड़क का निर्माण कार्य रुका है। जिन स्थानों पर सड़क की कटिंग की गई है, वहां पर पैदल चलना भी संभव नहीं हो पा रहा है। बारिश के समय कीचड़ और गर्मियों में धूल से लोगों का चलना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन


कई बार विभाग के अधिकारियों को सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा है कि इस मामले को डीएम के जनता दरबार में उठाया जाएगा और कार्रवाई की मांग की जाएगी। उधर, आरईएस के जेई राजीव पांडे का कहना है कि धन की कमी से सड़क का निर्माण अटका था। अब कुछ राशि मिल गई है और सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed