फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the memory of dr. ajay prakash shukla

लेखक स्व. डॉ. शुक्ल को प्रथम पुण्यतिथि पर किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the memory of dr. ajay prakash shukla
पिथौरागढ़ में डॉ शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एलएसएम पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और हिंदी के मर्मज्ञ डॉ. अजय प्रकाश शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर सूचना विभाग में पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन (पीपीए) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके अध्यापन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, बोलचाल में भाषा की शुद्धता के लिए लोगों को प्रेरित करने सहित सामाजिक क्षेत्र में तमाम उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़ में 15 वर्षों तक सेवा देने वाले स्व. डॉ. अजय प्रकाश शुक्ल का 13 अगस्त 2020 को उनके गृह नगर वाराणसी में निधन हो गया था।
शुक्रवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पीपीए ने सूचना विभाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने कहा कि सरल स्वभाव के डॉ. शुक्ल ने शिक्षण से लेकर सामाजिक क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉ. सरोज वर्मा ने उनके जल, जंगल, जमीन संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. मनीषा पांडेय ने ज्ञान दिया गुरुदेव आपने ऋण हम चुका नहीं सकते कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयवर्द्धन उप्रेती, महासचिव भक्त दर्शन पांडेय, रमेश गड़कोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंडल चौहान, पंकज पांडेय, यशवंत महर, राजेश पंगरिया ने अपने विचारों में उनके कार्यों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपसचिव राकेश पंत, आय व्यय निरीक्षक बृजेश तिवारी, कार्यक्रम मैनेजर पंकज पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी मयंक पांडे, राजुल पनेरु, विपिन गुप्ता, नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed