{"_id":"041ef3c948fbe88166a2e7423a2ae32f","slug":"in-the-face-of-competition-from-two-cars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों में आमने-सामने से टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों में आमने-सामने से टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत से करीब 30 किमी दूर अमोड़ी के पास दो कारों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। अलबत्ता कारों को खासा नुकसान हुआ है।
चल्थी चौकी प्रभारी बीआर पौरी ने बताया कि रविवार अपराह्न टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी (खेतखोला) मोड़ में दो कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दिगालीचौड़ के आनंद राम (30) पुत्र गणेश राम चोटिल हो गए। कार में इसके अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। टक्कर लगने से दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार को पाटी तहसील के रिखोली में एक कार खाई में हादसाग्रस्त हो गई थी, जिसमें कार चालक की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन