{"_id":"30678616884a18b1e53421c6566e2e58","slug":"in-the-absence-of-a-perfect-school-fierce-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी आदर्श स्कूल न बनने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी आदर्श स्कूल न बनने से भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,थ्ाल /पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल तहसील के किसी भी राजकीय इंटर कॉलेज को आदर्श विद्यालय का दर्जा न देने से मायूस लोगों ने राज्य सरकार का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सत्याल, महामंत्री सुनील सत्याल के नेतृत्व में सड़क में उतरे लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि सरकार और शिक्षा विभाग ने थल के एक भी विद्यालय को आदर्श विद्यालय का दर्जा देने की जहमत नहीं उठाई। यह थल क्षेत्र के लोगों के साथ घोर अन्याय है। आदर्श विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की सरकार की योजना है, इससे थल तहसील के विद्यार्थी वंचित हो जाएंगे।
कहा कि सरकार ने थल तहसील के स्कूलों को आदर्श विद्यालय का दर्जा देने के दिशा में कदम नहीं उठाया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में भाजयुमो के ब्लाक अध्यक्ष दीपू भैंसोड़ा, भाजयुमो ब्लाक महामंत्री अर्जुन रावत, दीपक सामंत, रिजवान अली, मनोहर सिंह, खड़क सिंह बोरा आदि शामिल थे।