फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In seven years, not even in high school lab building

सात साल में भी नहीं बना हाईस्कूल का लैब भवन

Fri, 12 Aug 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Fri, 12 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
In seven years, not even in high school lab building
राजकीय हाईस्कूल बिसौनाखान की विज्ञान प्रयोगशाला - फोटो : अमर उजाला

राजकीय हाईस्कूल विशूनाखान में सात साल बाद भी विज्ञान लैब भवन नहीं बन सका है, इससे विद्यार्थियों को लैब की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


विशूनाखान हाईस्कूल में विज्ञान लैब भवन बनाने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) को वर्ष 2010 में 5.45 लाख रुपये की धनराशि दी गई, लेकिन ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। भवन में दरवाजे तक नहीं लगाए गए हैं। ठेकेदार को तीन लाख से अधिक का भुगतान हो गया है। प्रधानाचार्य केदार दत्त पांडे कहते हैं कि भवन न होने से प्रयोगात्मक सामग्री बर्बाद हो रही है। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल के सैन्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रयाग दत्त पांडे ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लैब भवन अधूरा रहने पर रोष जताया है। कहा कि लैब का सामान बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को लैब की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कहा कि लैब भवन का काम पूरा नहीं होता है तो उक्रांद आंदोलन करेगा। उधर, आरईएस के अधिशासी अभियंता एमसी जोशी कहते हैं कि ठेकेदार की जमानत राशि जब्त की जा रही है। जल्द ही दूसरे ठेकेदार से काम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed