फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In politics, women not distributed on caste basis

राजनीति में जाति के आधार पर न बांटे महिलाओं को

Wed, 03 Apr 2019 11:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 03 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
In politics, women not distributed on caste basis
अपराजिता के तहत पिथौरागढ़ कार्यालय में आयोजित चुनावी चर्चा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
यहां फोकस ग्रुप में महिलाओं ने साफ कहा कि राजनीति में महिलाओें को जाति के आधार पर न बांटा जाए। सरकार बनाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं लेकिन राजनीति में वे आज भी वे हाशिए पर हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित बातचीत में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हेमा थलाल ने कहा कि राजनीति में आज भी महिलाएं हाशिए पर हैं। उन्हें राजनीति में भी जाति के आधार पर बांटा गया है। महिलाओं के उत्थान के लिए समान अवसर दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता रेनू ठाकुर ने कहा कि महिलाएं आज भी हिंसा का शिकार हो रही हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पितृ सत्तात्मक सोच से बाहर निकलना होगा। उन्होंने उत्तराखंड महिला नीति बनाने, राष्ट्र के स्तर पर विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य पर नीति बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा जोशी ने कहा कि बेटी सशक्त तो देश सशक्त होगा। महिलाओं को राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका में हैं। शोभा जोशी ने कहा कि जो हालात आज से तीन दशक पहले थे वही आज भी हैं। केवल चुनावों में विकास की घोषणाएं की जाती हैं। बाद में उन्हें धरातल पर नहीं उतारा जाता है। अंकिता जोशी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बावजूद राजनीति में उनकी भागीदारी न के बराबर है। महिलाओं को समान अवसर दिए जाने की जरूरत है।


तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त एवं उद्यमी देवकी जोशी ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया जाना जरूरी है। उमा पांडेय ने कहा कि आज कुछ गिनी चुनी महिलाएं ही समाज में सशक्त भूमिका में हैं। उन महिलाओं को अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सोचने की जरूरत है। भावना नगरकोटी ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों की बातों तक को पुरुष प्रधान समाज में अनसुना किया जाता है। राजनीति, सरकारी नौकरी सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। एडवोकेट मीनू बिष्ट ने कहा कि महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही परिवार के सदस्यों को भी सकारात्मक होना होगा। कमला ओझा ने कहा कि महिलाओं को पंचायत की तरह लोक सभा और विधान सभा के चुनावों में भी 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अच्छी सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed