{"_id":"5ed8d28d8ebc3e906e12919b","slug":"in-pithoragarh-district-hospital-a-test-machine-will-be-installed-for-testing-of-samples-of-kovid-199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में कोविड-19 के सैंपलों की जांच के लिए लगेगी ट्रूनेट मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में कोविड-19 के सैंपलों की जांच के लिए लगेगी ट्रूनेट मशीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में कोविड-19 के सैंपलों की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगेगी। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। ट्रूनेट मशीन के स्थापित होने के बाद यहां आसानी से कोविड-19 के सैंपलों की जांच हो पाएगी। सीमांत जनपद कोविड-19के सैंपलों की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन नहीं होने के कारण यहां पर सैंपलों की जांच नहीं हो पा रही है। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग सैंपलों को जांच के लिए 220 किमी दूर हल्द्वानी भेजने को मजबूर हैं। यहां सुविधा नहीं होने के कारण सैंपलों केे जांच के लिए हल्द्वानी भेजने में एक का दिन पूरा समय लगता है। जिससे कोविड पॉजिटिव, निगेटिव की सूचना भी देरी से मिल पाती है। लोग कोविड के कहर के बाद यहां पर सैंपल जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाने की मांग कर रहे थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यहां पर ट्रूनेट मशीन लगाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही मशीन के पहुंचने के बाद इसे जिला अस्पताल में स्थापित कर कोविड के सैंपलों की जांच हो पाएगी।
विज्ञापन
-----:::" जिला अस्पताल में कोविड-19 के सैंपलों की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाने की स्वीकृति मिल गई है। मशीन के लगते ही सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी।" डॉ. एनएस गुंज्याल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़। -----------
विज्ञापन