फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In Oudh, I should take the mouth ...

अवध में कह मुख ले जाऊं...

Wed, 27 Sep 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/थल/बेड़ीनाग/गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/थल/बेड़ीनाग/गणाईगंगोली Updated Wed, 27 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
In Oudh, I should take the mouth ...
टकाना की रामलीला में भगवान राम के चरण धोते केवट - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के टकाना की रामलीला में वनवास पर गए राम, लक्ष्मण, सीता चित्रकूट पहुंच गए हैं। राम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। रामलीला सदर में वनवास तक की लीला का मंचन किया गया। गंगोलीहाट की रामलीला में धनुष यज्ञ हुआ। थल की रामलीला में वनवास का मंचन हुआ। बेड़ीनाग की रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध की लीला हुई। गणाईगंगोली में रामलीला शुरू हो गई है।

विज्ञापन


टकाना की रामलीला में वनवास को गए राम, लक्ष्मण, सीता से लौटने की विनती मंत्री सुमंत करते हैं। भगवान राम पिता के आदेश का हवाला देते हुए अयोध्या लौटने से इनकार कर देते हैं। केवट भगवान राम, लक्ष्मण, सीता को गंगा पार उतार देते हैं। तीनों चित्रकूट पहुंच जाते हैं। मंत्री सुमंत अयोध्या लौटते समय-अवध में कह मुख ले जाऊं, कहूं क्या पूछे जब राजा, राम-लखन वन को गए मैं लौटा घर आय, गीत गाते हैं। सुमंत अयोध्या आकर महाराज दशरथ को राम, लक्ष्मण, सीता के गंगा पार जाने का समाचार सुनाते हैं। दुखी राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन


ननिहाल से अयोध्या पहुंचे भरत राम, लक्ष्मण, सीता के वन भेजने को लेकर माता कैकई को कोसते हैं, पिता की मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। युवराज शत्रुघ्न अपना गुस्सा कैकई की दासी मंथरा पर उतारते हैं। रामलीला सदर में मंथरा के कैकई को भड़काने से लीला की शुरुआत हुई। कैकई कोप भवन में जा बैठती हैं। राजा दशरथ कैकई को काफी समझाते हैं, लेकिन कैकई नहीं मानती। राजा दशरथ को राम को वनवास देना पड़ता है। दशरथ की भूमिका में डा. सीबी जोशी, कैकई की भूमिका में जगदीश डसीला थे। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट की रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सुंदर मंचन किया गया। थल की रामलीला में वनवास का सुंदर मंचन किया गया। सुमंत के वन से लौटने का मंचन हुआ। बेड़ीनाग की रामलीला में विश्वामित्र-दशरथ संवाद, विश्वामित्र का राम, लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांग कर ले जाना। ताड़का, सुबाहु वध की लीला हुई। गणाईगंगोली में नारद मोह, रामजन्म की लीला का मंचन हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन उपाध्याय ने रामलीला का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed