{"_id":"5a70a7394f1c1b89268b759c","slug":"improve-bungakina-separate-road-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क की दशा सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क की दशा सुधारें
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क की ऐसी है हालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क की दुर्दशा का मामला डीएम के जनता दरबार में उठने के बाद प्रशासन ने लोनिवि को सड़क की दशा को शीघ्र सुधारने और एक सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने यह मामला उठाते हुए कहा कि सड़क की दीवारें टूट गई हैं। सड़क पर जगह-जगह नुकीले पत्थर हैं, जो वाहनों से टकराते रहते हैं। लोनिवि ने सड़क का निर्माण तो कर दिया, लेकिन उसकी कभी देखरेख नहीं की।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया है कि सड़क की दशा शीघ्र सुधारी जाए और जहां पर दीवारों की मरम्मत की जानी है, उसे शीघ्र किया जाए। नुकीले पत्थरों को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस बीच अलगड़ा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद बनी इस सड़क को लावारिस हालत में छोड़ा गया है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोग और वाहन चालक भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कम से कम दस स्थानों पर दीवारें टूटी हुई हैं। हर दस कदम पर गड्ढा और नुकीले पत्थर यातायात में बाधक बन रहे हैं। सड़क की दशा सुधारने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन