{"_id":"5a1308924f1c1b0d698bce1b","slug":"immediately-arrest-the-murderers-of-cow-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशज के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशज के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
गोवंश के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप, हिजामं और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर लोहाघाट में बीते दिनों गोवंशज की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस बाहरी लोगों के सत्यापन और मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के नियम को सख्ती से लागू नहीं कर पा रही है। पहाड़ पर इस तरह की घटनाओं का होना गंभीर चिंता का विषय है और यदि ऐसे मामलों में सख्ती नहीं की गई तो आने वाले समय में फिर से घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष कमलेश वल्दिया, बजरंग दल के सोनम पांडे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि यदि ऐसा करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो अपराधियों के हौसले बढ़ जाएंगे। अन्य संगठनों के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि इस घटना की तेजी से जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में छात्रसंघ उपाध्यक्ष भूमिका पांडे, ठेकेदार संघ के भारत भूषण, व्यापार संघ के दिनेश कापड़ी, महेंद्र सिंह, छात्रनेता नितिन मारकना, मयूर नागी, पवन धामी, सुरेश बजरंगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन