फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   IMA pithuragarh

आयुर्वेदिक डाक्टरों को सर्जरी लाइसेंस देने का विरोध शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
IMA pithuragarh
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते डॉक्टर। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पिथौरागढ़ ने सरकार के आयुर्वेदिक डॉक्टरों को शल्य चिकित्सा का लाइसेंस दिलाने का विरोध किया है। विरोध स्वरूप नगर के प्राइवेट अस्पताल 11 दिसंबर को बंद रहेंगे। आईएमए सचिव डॉ. जेसी गड़कोटी ने बताया कि सरकार के इस फैसले के विरोध में नगर के सभी निजी अस्पताल 11 दिसंबर को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आरके खर्कवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने मंगलवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गजट नोटिफिकेशन में आयुर्वेदिक डॉक्टरों सर्जरी की अनुमति दी हैं, जबकि सर्जरी करना मॉडर्न मेडिसिन में सिखाया जाता हैं। इसमें आधुनिक दवाइयों का प्रयोग होता हैं। आयुर्वेदिक पद्धति मॉडर्न मेडिसिन पद्धति से पूरी तरह भिन्न है। आयुर्वेदिक पद्धति से सर्जरी करना तर्कपूर्ण नहीं है। भारत में कई देशों के लोग इलाज के लिए आते हैं। इस पद्धति से सर्जरी होने लगी तो भारत की छवि अन्य देशों में धूमिल होगी। कहा कि एक ओर सरकार आधुनिक चिकित्सा पद्धति में सुधार की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर दोनों पद्धतियों को मिलाकर चिकित्सा पद्धति का नुकसान कर रही है। ज्ञापन देने वालों में सचिव डॉ. जेसी गड़कोटी, उपाध्यक्ष डॉ. पीएस बसेड़ा, उपसचिव डॉ. मयंक बिष्ट, डॉ. अतुल बिष्ट, डॉ. कृति बिष्ट, डॉ. अनूप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed