{"_id":"69b44b433f5feb5dd30d94b7","slug":"illegal-construction-work-stopped-in-bedi-nag-and-chaukodi-notices-issued-to-more-than-12-people-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-139315-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग और चौकोड़ी में अवैध भवन निर्माण कार्यों पर रोक, 12 से अधिक लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग और चौकोड़ी में अवैध भवन निर्माण कार्यों पर रोक, 12 से अधिक लोगों को नोटिस जारी
Fri, 13 Mar 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के चौकोड़ी में अवैध निर्माण की शिकायत पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी चौकोड़ी और बेड़ीनाग में निर्माण कार्य होने की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम ने चौकोड़ी में छापेमारी कर भवन निर्माण कार्यों को रोकते हुए 12 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया। तहसीलदार वतन गुप्ता ने बताया निर्माण कार्य करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह खड़ायत, सूर्य प्रकाश पांडेय, नरेंद्र मियांन, नवीन आदि शामिल रहे।
-- - इनसेट-- -
अवैध काम करने वालों पर हो कार्रवाई
क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से चोरी-छिपे जेसीबी और पोकलेन मशीनों से रात में जगह जगह खोदकर मिट्टी फेंकी जा रही है। जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में इस तरह के अवैध कार्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
मालिकाना हक न मिला तो होगा आंदोलन
पिछले दो दशकों से बेड़ीनाग और चौकोड़ी क्षेत्र के लोग मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं। पूर्व में कई बार सरकारों ने कमेटी बनाने और सिलिंग करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन आज तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है, जिससे लोग परेशान हैं। पिछले तीन वर्षों से बेड़ीनाग और चौकोड़ी में बिजली पानी के कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि यदि शीघ्र मालिकाना हक नहीं मिलता है तो वृहद स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।