फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If the event was worth watching adventure began

इवेंट शुरू हुए तो देखने लायक था रोमांच

Tue, 15 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
If the event was worth watching adventure began
इवेंट शुरू हुए तो देखने लायक था रोमांच - फोटो : अमर उजाला
 अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को इवेंट शुरू हुए तो रोमांच देखने लायक था। पायलटों ने गजब के नियंत्रण के साथ आसमान की ऊंचाईयों को छुआ। 3100 मीटर ऊंचाई को छूने का टास्ट था। कुछ पायलट 3200 मीटर की ऊंचाई को छूने में कामयाब रहे। ग्लाइडरों की लैंडिंग नैनीसैनी हवाई पट्टी., सिरकुच और पत्थरखानी में हुई। कंपटीशन में 18 विदेशी पायलटों समेत सभी 60 पायलटों ने प्रतिभाग किया।  
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही प्रतिभागियों का टेकऑफ स्थल कनारीपाभें पहुंचने लगे थे। 11.27 बजे में इवेंट शुरू हुआ। पहले पायलट ने उड़ान भरी और पहाडिय़ों में कलाबाजी करते हुए आसमान की ऊंचाईयों में चला गया। इसके बाद पायलटों का उड़ान भरने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। 11.56 में एक पायलट ऊंचाई हासिल करने में नाकाम रहा और लैंडिंग स्थल लैंड कर गया। 12.3 बजे तक 13 ग्लाईडर हवा में उड़ान भर चुके थे। 12.8 में दो पायलटों ने लैंड किया। 12.15 में सुजई को खोत में एक ग्लाइडर उतरा अब तो एक के बाद एक ग्लाइडर आसमान की ऊंचाइयों में तैरने लगे। कई बादलों में काफी देर तक ओझल रहे। आसमान की ऊंचाइयों से बात कर रहे ग्लाइडर पायलटों ने गजब के संतुलन का प्रदर्शन किया। एक समय काफी ऊंचाई में 29 ग्लाइडर विभिन्न आकृति बनाते नजर आए।
विज्ञापन


सुजई और खूनी गांव की ऊपरी पहाड़ी रंग बिरंगे ग्लाइडरों से भर गई। लैडिंग के समय तमाम ग्लाइडर खूनी, नैनी, सैनी और सुजई गांव के बेहद नजदीक से गुजरे। उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह ने बताया कि 19 फरवरी प्रतियोगिता के फाइनल तक विभिन्न टास्कों को प्रतियोगियों को पूरा करना होगा। केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद बताते हुए लोगों से पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दीदार को आने की अपील की है। प्रतियोगिता के संचालन में एसोसिएशन के सदस्य राजू देवलाल, पर्यटन, केएमवीएन के अधिकारी सहयोग कर रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed