फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Icy storm came in the Himalayan region

हिमालयी क्षेत्र में आया बर्फीला तूफान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Icy storm came in the Himalayan region
मुनस्यारी के बलाती में तापमान गिरने से ओस बर्फ बनी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
हिमालयी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के से दोपहर तक बर्फीला तूफान आया। बर्फीले तूफान को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी मशीनरी को अलर्ट कर दिया है। बर्फीले तूफान और रात को पड़ रहे पाले के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। शुक्रवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री पहुंच गया था, जबकि पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान में गिरावट के कारण मुनस्यारी में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के 4 बजे से पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, रालम, छिपला केदार, नंदा देवी बेस कैंप, हीरामणि, नामिक ग्लेशियर के साथ ही हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न इलाके बर्फीले तूफान की चपेट में रहे। मुनस्यारी नगर से पंचाचूली, हंसलिंग आदि चोटियों में बर्फ उड़ते हुए देखी गई। दोपहर करीब बजे बर्फीला तूफान थमा। इन दिनों रात को गिर रहे पाले के कारण ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन

बर्फीले तूफान से सर्द हवाओं का जोर रहा। तापमान गिरने से बलाती समेत तमाम इलाकों में पानी जमने लगा है। ओस की बूंदें तक बर्फ में तब्दील हो जा रही हैं।
बर्फीले तूफान को देखते हुए उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनियां ने सुबह 6 बजे राजस्व पुलिस कर्मियों की आपात बैठक बुलाकर सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। अन्य विभागों को भी सतर्क किया गया है। एसडीएम ने बताया कि उच्च हिमालयी इलाकों में आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों में जवान तैनात हैं। तूफान से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में अक्सर माइनस डिग्री से नीचे जाता है तापमान
पिथौरागढ़। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में 28 दिसंबर को पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री था। 27 दिसंबर 2017 को जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री और अधिकतम 14.2 डिग्री था, जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed