{"_id":"66cf6ae42ef9c114c0023e1d","slug":"i-have-come-gamra-didi-how-come-it-is-spring-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117231-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आई रैछ गमरा दीदी, ह्वै रैछ बहार....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आई रैछ गमरा दीदी, ह्वै रैछ बहार....
Wed, 28 Aug 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित आठूं महोत्सव में लोक संस्कृति के रंग बिखरे। महिलाओं और पुरुषों ने खेल, झोड़ा, चांचरी का गायन कर लोगों को लोक संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं कलाकारों ने हिरन, लखिया भूत का मंचन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
आठूं महोत्सव के चौथे दिन आठूं महोत्सव में पहुंचे डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि यह आयोजन हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं का वाहक है। ऐसे आयोजनों से संस्कृति को सहेजा जा सकता है। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने कहा कि आठूं पर्व हमारी संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। आठूं महोत्सव से विलुप्त हो रही संस्कृति को सहेजने का सराहनीय प्रयास है। महोत्सव में पहुंचे लोगों ने आई रैछ गमरा दीदी, ह्वै रैछ बहार, बंशी बजून्या तुम ही हो सहित विभिन्न खेलों का गायन किया। वहीं महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी का गायन का खूब धमाल मचाया।
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृति कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे। देर रात तक आयोजित कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जगत सिंह खाती, मनोज ओझा, रामलीला प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा, उमा पाठक, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, गोविंद सिंह बिष्ट, दिलीप वल्दिया सहित कई लोग शामिल रहे। संचालन दीवान सिंह वल्दिया और जनार्दन उप्रेती ने किया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लखिया भूत ने दिया आशीर्वाद
पिथौरागढ़। विद्यार्थियों ने सोर की आस्था का प्रतीक लखिया भूत का मंचन किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर लखिया भूत ने अवतरित होकर लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। भगवान शिव के गण लखिया भूत के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हिरन ने दर्शकों का मन मोहा
पिथौरागढ़। स्कूली बच्चों ने हिरन का मंचन किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर हिरन ने कई कर्तब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने छात्रों की इस कलाकारी को खूब सराहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बैलों की जोड़ी का मंचन कर मुखौटा संस्कृति के कराए दीदार
पिथौरागढ़। आठूं महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कलाकारी से लोगों को लोक परंपराओं और संस्कृति की झलक दिखाई। विद्यार्थियों ने बैलों की जोड़ी का मनमोहक मंचन कर लोगों को मुखौटा संस्कृति के दीदार कराए।