फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   I don't know without your finger

Pithoragarh News: तेरी दीईँ मुनड़ी भिना अंगुली जानी नै

Sat, 26 Aug 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
I don't know without your finger
पिथौरागढ़। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित आठूं महोत्सव में झोड़ा, चांचरी और खेल देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान हिलजात्रा के मंचन ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया।
विज्ञापन

महोत्सव में मेलडुंगरी की महिला मंगल दल की सदस्यों ने खेल, चांचरी और हथज्वाड़ा का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने झुमक्याली सिलीगड़ी का पाला चाला झुमक्याली, अलकाधुरा पानी भरन्या खेत में पानी नै, तेरी दिया मुनड़ी भिना अंगुली जानी नै गीत गाए। मानस कालेज ऑफ साइंस टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने हिलजात्रा का मंचन किया। लखिया बाबा, गल्या बैलों की जोड़ी, नटखट बैल, पुतारियों के नृत्य, दही बेचने वाले ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवती दानपुरिया, चंचल सिंह, भूपेंद्र सिंह, हेमंती देवी को सम्मानित किया गया। रामलीला मैदान के परिसर की साफ-सफाई सभासद अनिल जोशी की देखरेख में रोज सुबह की जा रही है। संचालन जनार्दन उप्रेती, दीवान सिंह वल्दिया, नानू बिष्ट ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महेंद्र सिंह लुंठी, दीपक लुंठी, मुकेश पंत, एआरटीओ केसी पलड़िया, मीनू पुनेडा़, एसची कापड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर अस्कोट के खोलिया गांव, हिनकोट, देवल, दारती, चमलेख, कुटा, जमतड़ी, सिरतोली, गरखा आदि क्षेत्रों में महिला-पुरुष देर रात तक खेलों का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed