फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   I am surprised to see what this image should be ...

हैरान हूं मैं देखके इस छवि को क्या करूं...

Mon, 29 Oct 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
I am surprised to see what this image should be ...
वड्डा की रामलीला में रामेश्वरम का पूजन - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के नजदीक बिषाड़, वड्डा, जाख, पंडा के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर रामलीला जारी है। बिषाड़ की रामलीला में सूर्पणखा के नाक-कान काटने, खर-दूषण वध, सीता हरण की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा, राजकीय ठेकेदार प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि जनकवि जनार्दन उप्रेती थे।

विज्ञापन


जाख की रामलीला में सूर्पणखा के नाक-कान काटने से खरदूषण वध तक की लीला दिखाई गई। सूर्पणखा के नाक, कान कटने के बाद खर-दूषण भगवान राम को देखते हुए कहते हैं-हैरान हूं मैं देखके इस छवि को क्या करूं। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडे, विशिष्ट अतिथि रेखा जोशी, लक्ष्मी भट्ट, हेमा देवी, एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट, राजेंद्र भट्ट थे। वड्डा की रामलीला में लंका दहन, विभीषण शरणांगत, समुद्र में सेतु बांधने की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. अशोक कुमार पंत, डॉ. शिवाशीष पंत, विशिष्ट अतिथि भुवन सिंह माहरा थे। गजेंद्र सिंह बोहरा, एससी तिवारी, कमला तिवारी, इंजीनियर तनुजा पंत थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रवींद्र बिष्ट ने आभार जताया। पंडा की रामलीला में दशरथ मरण, भरत के चित्रकूट पहुंचने की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन


अस्कोट। यहां लंका दहन की लीला दिखाई गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार पाल, वक्ता मैनेजर नारायण दत्त पंत ने आभार जताया।
नाचनी। यहां दशरथ के प्राण त्यागने, सूर्पणखा के नाक, कान काटने, खर-दूषण वध तक की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि थल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवराज सत्याल, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पंत, व्यवस्थापक दिनेश पाठक, सचिव अर्जुन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी आदि थे। अतिथियों को नाचनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह पिपलिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलाघाट। यहां लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला दिखाई गई। मेघनाद-लक्ष्मण संवाद को खासी सराहना मिली। मुख्य अतिथि एसएसबी के कंपनी कमांडर प्रदीप रावत, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी ने आयोजन की सराहना की।

जौलजीबी। यहां अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। शंकर भट्ट के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी बुर्फाल, प्रधान कमला चंद, विशिष्ट अतिथि शकुंतला दताल थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरि राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed